अयोध्या, जनवरी 1 -- अयोध्या। थाना इनायत नगर क्षेत्र स्थित बसवार कला गांव में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को थाना इनायत नगर क्षेत्र की चौकी हैरिंग्टनगंज गांव में लगभग 15 वर्षीय किशोरी नैंसी पुत्री मढ़ई का शव घर के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटकती मिली। स्थानीय लोगों का कहना है कि नैंसी व नैंसी की मां सुबह लगभग आठ बजे घर के बाहर अलाव ताप रही थी। मां ने नैंसी को खेत पर काम करने के लिए खेत चलने को कहा लेकिन नैंसी ने मना कर दिया। इसके बाद नैंसी की मां अकेले ही खेत में काम करने के लिए चली गई। मृतका की मां ऊषा देवी जब खेत से वापस घर आई तो देखा कि नैंसी कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटकी हुई है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचि...