देवरिया, दिसम्बर 5 -- महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक विवाहिता ने कमरे के अंदर रस्सी की फंदे से लटक कर जान दे दी। महिला को परिजन व पति उसे सीएचसी सलेमपुर लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के देवकली जयराम गांव निवासी कंचन (30) का विवाह वर्ष 2020 के दिसंबर माह मे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवा पांडेय गांव में विपुल कुशवाहा से हुई थी। कंचन की एक ढाई वर्ष का बेटा मानविक व एक चार साल की बेटी अक्षिता है। शुक्रवार की सुबह लगभग सात बजे कंचन अपने कमरे में छत के कुंडी में रस्सी के सहारे लटक फांसी लगा ली। घर के बाहर बैठा पति ने जब देखा तो वो अवाक रह गया। आनन-फानन में पत्नी को परजिन व पति सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लगभग एक घंटे बाद अस्पताल पहुंचे कंचन के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि प्रत...