बस्ती, फरवरी 1 -- बस्ती, हिन्दुस्तान संवाद। कलवारी थानाक्षेत्र के चिलवनिया गांव में बेल के पेड़ से रस्सी के सहारे 22 वर्षीय युवक शव मिलने से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कलवारी थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, गायघाट चौकी इंचार्ज राकेश मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार की रात चिलवनिया गांव निवासी जगदीश (28) पुत्र राम मूरत यादव रोज की भांति खाना खाकर सोने चला गया। भोर में लगभग तीन बजे जब घर की महिलाएं जागी तो जगदीश को बिस्तर पर नहीं पाया। परिजनों ने जगदीश की तलाश शुरू कर दी, लेकिन सुबह तक उसका कोई पता नहीं चला। दिन निकल जाने के बाद ग्रामीणों ने जगदीश के घर से 100 मीटर सामने झाड़ियां में बेल के पेड़ से जगदीश का शो लटकता हुआ दे...