अयोध्या, सितम्बर 14 -- पूरा बाजार। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम जोगापुर नारा निवासी पूर्व प्रधान मनोज कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शुक्रवार की रात मे बाइक से वह देर रात घर लौट रहे थे। घर के पास ही सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। जिससे विपक्षी लोगों से धक्का मुक्की भी हुई। घर आकर देखा तो रिवाल्वर गायब थी। पीड़ित ने बताया कि धक्का- मुक्की के बाद उन्होंने 112 पर पुलिस को बुलाया। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश सिंह व चौकी इंचार्ज चित्रेश प्रताप सिंह दलबल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किए। थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। सीसीटीवी व मोबाइल की मदद जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.