कानपुर, जनवरी 31 -- चकेरी। जाजमऊ स्थित नए गंगापुल पर सड़क किनारे एक टेनरीकर्मी का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक बीते शुक्रवार को घर से उन्नाव स्थित टेनरी में काम करने के लिए निकला था। उसके बाद से घर नही लौटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका है। जाजमऊ के सरैयां निवासी मोहम्मद आबिद ने बताया कि उनका 40 वर्षीय भाई मोहम्मद साबिर अखलाक नगर गंगाघाट में रहता था। उन्नाव के बन्थर में एक टेनरी में काम करता था। परिवार में पत्नी मुन्नी, एक बेटा और तीन बेटियां हैं। आबिद ने बताया कि भाई शुक्रवार को घर से टेनरी में काम करने निकला था। उसके बाद से घर नही लौटा था। शनिवार सुबह साबिर का शव नए गंगापुल की शुरुआत में सड़क किनारे पड़ा मिला। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.