मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र गुदरी मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को फंदे पर झूलकर नवविवाहिता की मौत हो गई। पोस्टमार्टम न कराने को लेकर अस्पताल में हंगामा करने लगे। पुलिस ने समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि अस्पताल के मेमो से सूचना मिली कि शहर के गुदरी मोहल्ला के 23 वर्षीय वत्सला कसेरा पत्नी अमन सिंह घर के कमरे में फंदे पर झूल गई थी। परिजनों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने वत्सला को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर जा रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही। जिस पर परिजन हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल ने बताया कि मृत विवाहिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.