काशीपुर, नवम्बर 9 -- काशीपुर। अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। ग्राम मानपुर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 7 नवंबर की रात्रि में घर वालों को बिना बताए कहीं चली गई जो वापस नहीं लौटी। वहीं स्टेशन रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 2 नवंबर की दोपहर घर से बिना बताए कहीं चली गई। जिसे हरसंभव जगह तलाश किया गया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.