चित्रकूट, फरवरी 18 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। भरतकूप के नई दुनिया निवासी 45 वर्षीय अवध नरेश कोल मंगलवार की शाम करीब चार बजे परिजनों से शौच जाने की बात कहकर घर से निकला था। रेलवे स्टेशन से करीब दो सौ मीटर दूर वह संदिग्ध परिस्थितियों में गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद जानकारी होने पर परिजन मौके में पहुंचे। रेलवे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेने के बाद बुधवार को पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की बेटी की सात मई को शादी होनी थी। जिसकी तैयारियों को लेकर भी वह कुछ परेशान था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। जीआरपी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.