रुद्रपुर, जून 24 -- रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव घर में बल्ली में लटका मिला। लगभग एक सप्ताह पूर्व ही युवक रुद्रपुर आया था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खेड़ा कॉलोनी वार्ड नंबर 17 स्थित संतोषी माता मंदिर के पास 35 वर्षीय रवि केवट पुत्र स्वर्गीय इंदर केवट का शव उसकी के घर में बल्ली में लटका हुआ मिला। वह बीते कई वर्षों से अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहली ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली में रह रही मृतक की पत्नी भी रुद्रपुर पहुंच गई। पुलिस का कहना है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.