गंगापार, अप्रैल 1 -- करनाईपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बहरिया थाना क्षेत्र के भनेवरा गांवों में गेहूं की खड़ी फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना में जगदीश गुप्ता, मोहम्मद अख्तर समेत तीन किसानों की लगभग डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। जोगिया शेख पुर गांव के किसान जगदीश गुप्ता ने बताया कि उनकी लगभग एक बीघा गेहूं की फसल भनेवरा गांव में जलकर राख हो गई। इसी तरह किसान मोहम्मद अख्तर ने बताया कि उनकी लगभग आधी बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस घटना की जांच कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.