सोनभद्र, फरवरी 6 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। रात दस बजे परिजनों ने पंपिंग सेट से कुएं का पानी निकालकर शव को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। पुसौली गांव निवासी 35 वर्षीय कृपानंद पटेल पुत्र कृष्णकांत सिंह बजाज फाइनेंस में कलेक्शन का कार्य करता था। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे वह घर से एक किलोमीटर दूर खेत पर जाने के लिए बाइक से कहकर निकला था। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने मोबाइल पर फोन मिलाया तो बंद बताने लगी। जिसके बाद परिजन युवक की खोजबीन करने लगे। खेत पर जाने के बाद युवक की बाइक कुएं के पास खड़ी थी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रह...