अयोध्या, जनवरी 5 -- भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत शिवचरन के मजरे पूरे मीसा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों फंदे से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार पूरे मीसा निवासी 32 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र हरचरन यादव चार दिन पूर्व ही अपने बीमार बड़े पिता राम बरन का इलाज कराने के लिए देहरादून से घर आया था। सोमवार की भोर में उसका शव घर के कमरे में पंखे की कुंढी से संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा की कार्यवाही करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली रूदौली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक शत्रोहन लाल ने मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिर्पोट आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.