बुलंदशहर, दिसम्बर 17 -- बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई। पीड़ित पक्ष ने छतारी के युवक पर उसको बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि 15 दिसंबर की सुबह रोजाना की भांति अपने काम पर गई थी। घर पर उसकी 16वर्षीय पुत्री थी। शाम को घर लौटने पर उसे पुत्री लापता मिली। उसके द्वारा आसपास एवं अन्य संभावित स्थानों पर पुत्री को तलाश किया गया, किंतु उसका पता नहीं चल सका। मोहल्ले के लोगों ने खोजबीन के दौरान बताया कि उसकी पुत्री को छतारी क्षेत्र निवासी फैजान पुत्र नवाबुद्दीन बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पीड़िता ने पुत्री के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे सकुशल बरामद करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.