शामली, फरवरी 16 -- गांव खुरगान में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के एक कमरे में एक विवाहिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो विवाहिता अंदर चारपाई पर मृत पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि विवाहिता के गले पर चोट के निशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी शाकिर ने बताया कि उसकी बहन मशकुरा का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व कैराना के गांव खुरगान निवासी सलमान के साथ हुआ था। उसका जीजा सलमान भी उनके साथ ही शटरिंग का काम करता है। वह 28 जनवरी को उनके साथ काम के लिए पंजाब के लुधियाना गया था। घर पर उसकी बहन, उसका दो वर्षीय बेटा व ससुर ही रहते थे। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बहन कमरे के अंदर थी, लेकिन, गेट नहीं खुला, जिस पर जंगला तोड़कर अंदर गए, तो मशकुरा चारपाई पर मृत हालत म...