देवघर, फरवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि सदर अस्पताल में संदिग्ध परिस्थिति में इलाज के लिए लाए गए 40 वर्षीय धंनजय यादव की इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। मृतक का नाम धंनजय यादव है, जो दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खरना गांव का निवासी था। मृतक की पत्नी ईमली देवी ने बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस को आवेदन देकर शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की है। ईमली देवी के अनुसार 24 फरवरी की शाम लगभग 4 बजे धंनजय यादव ने गलत दवा खा ली थी, जिसके बाद उसे दस्त होने लगा और उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसके बाद, तुरंत देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.