सहारनपुर, जनवरी 7 -- बरथा कायस्थ पठेड़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक घर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बरथा कायस्थ पठेड़ निवासी मंजूर पुत्र जहीर के घर दोपहर के समय अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद देखते ही देखते घर में आग भड़क उठी। आग लगने से घर में रखा फर्नीचर, कुर्सी-मेज, चारपाई, सब्जी की क्रेट तथा पशुओं के लिए रखा भूसा सहित लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण इकराम भारती, फिरोज, अजमत अली, सैय्यद आबिद सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मदद से आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना से पीड़ित परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.