मऊ, दिसम्बर 24 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई है।वहीं पत्नी सहित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव निवासी बालकिशुन प्रजापति के चार पुत्रों में दूसरे नम्बर के पुत्र राजकुमार प्रजापति उम्र 40 वर्ष पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता था। पत्नी बंदना अपने मायके गई हुई थी। सोमवार की रात्रि खाना खाने के बाद वह अपने घर में सोया था। मंगलवार की सुबह उसकी मां लालती देवी जगाने गई, लेकिन वह उठा नही। इसकी सूचना पिता बालकिशुन प्रजापति ने दोहरीघाट थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला...