महाराजगंज, अप्रैल 6 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोनगर के पदम टोले पर शनिवार की सुबह एक 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव शौचालय में मिला। मृतक अपने ननिहाल आया था। गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जसवल राजाबारी निवासी सूर्यभान सिंह उक्त टोले पर विनोद सिंह के यहां अपने ननिहाल आया था। मृतक की मामी सोनी सिंह ने बताया कि सुबह उठने के बाद शौचालय में गया। काफी देर तक नहीं निकलने पर उसने आवाज दी कोई जवाब नहीं मिला। जवाब न मिलने पर उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो सूर्यभान अचेत पड़ा था। उसे आनन-फानन में पीएचसी पनियरा लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में इस मौत पर तरह तरह की चर्चा है। मृतक के दो मामा हैं। वह बड़े माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.