सोनभद्र, जनवरी 5 -- सोनभद्र, संवाददाता। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय में एक दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके गले पर निशान मिले हैं। परिजनों ने युवती की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव निवासी 19 वर्षीय आरती पुत्री राम लखन की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घोरावल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव के मुताबिक मृतका के पिता रामलखन ने बताया कि सोमवार की भोर में तीन बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित ओसारी में गाय निकालने के लिए चले गए थे। इसके बाद सुबह लगभग पांच बजे वे वापस अपने घर आए तो उनकी पुत्री सो रही थी। सुबह आठ तक जब उनकी पुत्री नहीं उठी तो झोपड़ी में लगा पर्दा हटाकर अंदर गए और उसे जगाने लगे तो देखा कि उसकी सांस नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.