कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के कटरा गांव में शनिवार सुबह संदिग्ध दशा में फांसी के फंदे पर विवाहिता का शव लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कटरा गांव निवासी साहिल यादव पुत्र राम सिंह यादव मजदूरी करता है। उसकी शादी 15 मई 2023 को गुड़िया देवी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन गुड़िया देवी से अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। दहेज को लेकर वह लोग उसे प्रताड़ित करते थे। इस समय गुड़िया की छोटी बहन भी उसके घर पर ही थी। उसने बताया कि शुक्रवार रात भी उन लोगों ने गुड़िया की काफी पिटाई की थी। पिटाई के बाद उसने खुद को...