हापुड़, फरवरी 13 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव चमरी निवासी एक व्यक्ति संदिग्ध दशा में लापता हो गया। शुक्रवार को पीड़िता पत्नी कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर पति को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में गांव चमरी निवासी पूजा शर्मा ने बताया कि नौ महीने पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे व उसके पति विजय को घर से निकाल दिया था। जिसके बाद से वह गांव चमरी में किराए के मकान में रह कर अपने दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण कर रहे हैं। आरोप है कि पति विजय आए दिन नशे की हालत में मारपीट करता है। गुरुवार शाम पति विजय संदिग्ध दशा में लापता हो गया। देर शाम तक घर नहीं आने पर उसको ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि विजय को ढूंढ़ने के लिए पुलिस की एक टी...