कौशाम्बी, नवम्बर 30 -- पिपरी थाने के लोधौर गांव के समीप नेवादा-असरवल मार्ग किनारे खेत में रविवार सुबह अधेड़ का शव पड़ा मिला। समीप ही उसकी बाइक भी पड़ी हुई मिली है। पुलिस ने शव शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मकदूमपुर गांव निवासी लालचंद्र दिवाकर (48) पुत्र राम सजीवन दिवाकर पांच बेटों और पत्नी समेत मुंबई में रहते हैं। पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि उनका मायका और पति का ननिहाल सरायअकिल कस्बा में है। ननिहाल में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह चार दिन पहले ही गांव लौटे थे। शनिवार शाम वह निमंत्रण में शामिल होने के लिए सरायअकिल गए थे। रविवार सुबह पति के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन ...