कौशाम्बी, फरवरी 6 -- मंझनुपर, संवाददाता फतेहपुर जिले के खखरेरू कस्बे की रहने वाली एक महिला ने गुरुवार शाम संदिग्ध दशा में जहर निगल लिया। कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। खुदकुशी की वजह घरेलू कलह बताई गई है। खखरेरू कस्बा निवासी अभिमन्यु दिल्ली में रहकर कपड़े प्रेस करने का काम करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी संगीता देवी गृहणी थी। गुरुवार की शाम संदिग्ध दशा में संगीता ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वाले दंग रह गए। परिजनों ने आननफानन महिला को कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी सांसें थम गईं। मौत की मनहूस खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढ़स बंधाने के लिए उनके घर पर परिचितों व रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.