कौशाम्बी, फरवरी 7 -- गोराजू (कौशाम्बी), हिन्दुस्तान संवाद पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरबशरीरा कस्बे में शनिवार सुबह घर के भीतर संदिग्ध दशा में चली गोली से एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों के साथ पुलिस ने भी महिला को अवसाद ग्रस्त बताया है। मृतका के पति की लाइसेंसी रायफल कब्जे में लेकर वारदात की जांच शुरू कर दी गई है। पश्चिमशरीरा के पचामा गांव निवासी कर्ण सिंह पिछले कई सालों से परिवार के साथ पूरब शरीरा में मकान बनवाकर रहते हैं। उन्होंने घर पर ही सहज जन सेवा केंद्र भी खोल रखा है। शनिवार सुबह अचानक उनके घर के भीतर से फायर की आवाज आई। कर्ण सिंह पड़ोसियों के साथ अंदर गए तो वहां उनकी 40 वर्षीय पत्नी संगीता सिंह खून से लथपथ पड़ी थीं। गोली छाती से तीन इंच ऊपर बाएं तरफ लगी थी। पास में ही कर्ण सिंह की लाइस...