श्रावस्ती, मई 21 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एसपी की ओर से भारत नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती गांव में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की गई। बैठक में एसपी ने लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही सीमा पर होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया ने बुधवार को सिरसिया क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में स्थित मोतीपुर कला गांव में ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक की। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से पुलिस व लोगों के बीच संबंधों को सशक्त बनाना रहा। बैठक में एसपी ने सबसे पहले ग्रामीणों व समिति सदस्यों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। साथ ही सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा, स्थानीय समस्याएं, पारस्परिक समन्वय व अपराध नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.