साहिबगंज, जनवरी 2 -- पतना। रांगा थाना के धरमपुर गांव के पास एक वृद्ध व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटकता शव शुक्रवार को पुलिस ने बरामद किया है। शव की पहचान बरहड़वा थाना के रतनपुर के निरंजन साहा(60) के रूप में हुआ। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिता घर से गुरुवार की शाम को निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में शुक्रवार की सुबह सूचना मिली कि वे धरमपुर के पास किसी ताड़ के पेड़ से उनका शव लटका हुआ है। उधर, सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच शव की पहचान की। मौके पर ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है। प्रथ...