हरदोई, जून 25 -- सांडी। एक युवक का शव संदिग्ध हालात में इंदिरा पार्क में बेंच पर पड़ा मिला। मंगलवार शाम क्षेत्र के सहोरा निवासी कमलेश का शव कस्बा स्थित इंदिरा पार्क में एक बेंच पर पड़ा मिला। बताया जाता है कि पहले कस्बे में एक दुकान पर ड्राई क्लीनर्स का काम करता था। करीब एक साल से बस अड्डा पर सवारी बैठाने में मिलने वाले पैसे से नशा कर रहा रहा था, जबकि पत्नी संजू और दो बेटिया ससुर भोजराज के साथ घर में काम बंटाने के साथ खेतीबाड़ी में सहयोग करते हैं। एसएचओ राकेश यादव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...