नैनीताल, फरवरी 15 -- गरमपानी। नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने खैरना से युवती के लापता होने व बिजनौर से बरामदगी के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कोतवाल से बात कर मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि क्षेत्र में रह रहे संदिग्ध बाहरी लोगों को तत्काल चिह्नित कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...