कन्नौज, मार्च 25 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के बंधा नगरिया गांव के एक युवक का शव सौरिख थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर मार्ग के पास खेत में पड़ा मिला। पास में ही उसकी बाइक पड़ी मिली। मृतक एक दिन पहले घर से बाइक लेकर निकला था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सकरावा थाना क्षेत्र के बंधा नगरिया गांव निवासी सौरभ (25) पुत्र राकेश यादव रविवार को देर शाम अपनी बाइक से अपने घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा, तब परिजन चिंतित हो गए और फिर उसकी तलाश में जुट गए। मंगलवार की सुबह सौरिख थाना क्षेत्र के रसूलपुर मार्ग पर राहगीरों ने उसका शव खून से लथपथ खेत में पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। सौरभ की बाइक सड़क किनारे बिजली पोल के पास खेत में पड़ी देखी। सौरभ की मौत की जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.