शामली, जनवरी 6 -- सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 358वें प्रकाश पर्व का समापन मंगलवार को सुदरनगऱ के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में बड़े श्रद्धा, सत्कार और हर्षाेल्लास के साथ हुआ। खालसा पंथ के सृजनहार और सरबंस दानी गुरु साहिब के इस पावन पर्व पर गुरुद्वारे में महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। चौसाना के मजरा सुंदरनगर मे गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर चार दिवसीय समागम का मंगलवार को समापन्न किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा कमेंटी के प्रधान गुरूबाज सिंह ने बताया कि श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। इसके बाद कथा-कीर्तन दीवान सजा, जिसमें हजूरी रागी भाई गुलाब सिंह करनाल, हरि जस के कीर्तन से संगत को निहाल किया। प्रसिद्ध कविश्री जत्थे से लखविंद्र सिंह ने ढाढी वारों के माध्यम से गुर...