देवघर, अप्रैल 8 -- मारगोमुंडा प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में सोमवार को बीडीओ सह सीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में संथाल सिविल रूल्स एंड संतालपरगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 के प्रावधानों को वर्तमान परिपेक्ष के प्रचलन में लाने के लिए बैठक की गयी। बैठक के दौरान संथाल सिविल रूल्स एंड संतालपरगना जस्टिस रेगुलेशन 1893 के प्रावधानों से संबंधित कई तरह के प्रस्ताव तैयार करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। मौके पर बीडीओ सह सीओ ने कहा कि ग्राम प्रधान, मूल रैयत अपने-अपने ग्राम से संबंधित वांछित प्रस्ताव या सुझाव तैयार कर शीघ्र सीओ के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रस्तुत सुझावों को अंचलाधिकारी द्वारा अग्रतर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया जाएगा। मौके पर सीआई अवधेश पंडित, साकेत कुमार, सोहन मुर्मू, कृष्णा हेंब्रम, सुनील मुर्मू आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.