बोकारो, फरवरी 17 -- कसमार। कसमार प्रखंड के पोंडा सचिवालय के सभागार में रविवार को अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के प्रखंड स्तरीय कमेटी विस्तार को लेकर बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष जगदीश मरांडी ने की। जबकि संचालन केंद्रीय सदस्य राजेश मुर्मू ने की। इस अवसर पर कसमार प्रखंड बीस सूत्री कमिटी के अध्यक्ष एवं संगठन के केंद्रीय सदस्य दिलीप हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान संगठन के केंद्रीय सदस्य दिलीप हेंब्रम ने कहा कि संथाल समाज के हक अधिकार एवं सामाजिक विकास को लेकर उक्त संगठन का निर्माण किया गया है। इस संगठन के माध्यम से समाज की आवाज को मुखर बनाकर संथाल समाज की मजबूती को लेकर लगातार कार्य किये जायेंगे। साथ हीं हमारी पुरानी संस्कृति व सभ्यता को बचाये रखने के लिए सामाजिक जागरूकता भी किया जाएगा। बैठक में कसमार प्रखंड कमिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.