रामगढ़, जून 4 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। जरजरा चौक स्थित जुबला जाहेरथान में बुधवार को अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केंद्रीय सदस्य कृष्णा सोरेन और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परगना (सचिव) शिकारी टुड्डू और तालो हांसदा (सह सचिव) मौजूद थे। जिसमें उरीमारी पंचायत कमेटी के अध्यक्ष के लिए सोलन हांसदा, उपाध्यक्ष राजू पावरिया, बरियत किस्कू परगना सचिव, सोमरा पावरिया सह सचिव, नरेश पावरिया जोगवा ( कोषाध्यक्ष ), पूरन टुड्डू सह सचिव व जितेंद्र हांसदा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वही, पोटंगा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष के लिए महादेव सोरेन, उपाध्यक्ष मंटू मरांडी, सचिव बिक्रम टुड्डू, सह सचिव विकास टुडू व कोषाध्यक्ष के लिए अनिल मुर्मू का चयन किया गया है। इसके अलावा बैठक में तय किया गया कि अबुआ संथ...