हल्द्वानी, जनवरी 25 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सहित साधु-संतों के साथ हुई अमर्यादित घटना के विरोध में रविवार को महानगर कांग्रेस ने प्राचीन राम मंदिर प्रांगण, रामलीला मोहल्ला में दो घंटे का मौन उपवास रखा। इस दौरान सनातन धर्म और संत समाज के सम्मान का संदेश दिया गया। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में आयोजित मौन उपवास में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। समापन सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ। कांग्रेसजनों ने इसे किसी राजनीतिक उद्देश्य से परे बताते हुए सनातन परंपराओं, धार्मिक मूल्यों और संत समाज की गरिमा की रक्षा का प्रतीक बताया। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माघ मेले जैसे पावन आयोजन में संत-महात्माओं के साथ दुर्व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। संत समाज ...