बोकारो, अगस्त 25 -- बोकारो, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स स्कूल में चल रहे दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ । प्रतियोगिता में हजारीबाग धर्मजिला शिक्षा समिति के शिक्षा निदेशक फादर सिरीयक ने कहा कि विद्यालय में अलग-अलग विषयों की पढ़ाई होती है। लेकिन व्यक्तितत्व व शारीरिक विकास के लिए खेल जरूरी है। सेमी फाइनल मैचों में मासी मारशल स्कूल, पतकी व संत लुईस स्कूल बालीडीह की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर व जूनियर वर्ग दोनों के फाइनल में जगह बनाई। जूनियर वर्ग के फाइनल मैच में संत लुईस स्कूल बालीडीह की टीम ने मासी मारशल स्कूल पतकी की टीम को 3-1 से पराजित कर चैम्पियन बना। वहीं सीनियर वर्ग में भी संत लुईस स्कूल बालीडीह ने मासी मारशल पतकी की टीम को 4-0 से पराजित कर विजेता बना। जूनियर वर्ग में बेस्ट प्लेयर ऑफ़ द फाइनल मैच का खिताब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.