मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- कांटी। नगर परिषद के वार्ड संख्या 12 में पार्षद विजय राम के आवास पर मंगलवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती पखवाड़ा सह अभिनंदन समारोह किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजीत कुमार समेत उपस्थित लोगों ने संत रविदास व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने कहा कि संत रविदास ने 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' का संदेश देकर पूरी दुनिया को आत्मशुद्धि व सादगी का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों व भेदभाव को मिटाकर एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जहां मानवता ही सर्वोपरि हो। हम सभी को उनके बताए समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में उपसभापति अजय गुप्ता, पार्षद इंद्रदेव उर्फ पप्पू राम, सचिंद्र प्रसाद कुशवाहा, कारी साहू, पप्पू गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...