मथुरा, फरवरी 24 -- संत रविदास जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निकली शोभायात्रा में पुष्प बरसाए और आरती उतारी। डॉ. आंबेडकर सामाजिक अधिकार मंच ने सन्त रविदास की जयंती विधायक पूरन प्रकाश एडवोकेट व अशोक कुमार भूकेश के मुख्य आतिथ्य में मनाई। पुष्पांजलि अर्पित की। शोभायात्रा रविदास आश्रम से डीग गेट, भरतपुर गेट, होली गेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार, मंडी रामदास, अर्जुनपुरा होते हुए रविदास आश्रम मसानी तक धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ। इस अवसर पर बद्री प्रसाद सिंह एडवोकेट, मंच अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मेराज अली, मोहन सिंह, कृष्ण गोपाल कर्दम, विक्रम बाल्मीकि, त्रिलोकी नाथ कर्दम, ताराचंद प्रधान, सुरेश बौद्ध, श्याम सिंह बौद्ध ,अशोक कुमार , मोहर पाल सिंह , अशोक प्रिया, एमपी सिंह , हरिओम प्रधान, सुनील कर्...