कानपुर, फरवरी 1 -- चकेरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर जाजमऊ स्थित गज्जूपुरवा में डा. आंबेडकर एवं रविदास कल्याण विकास समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा, संत रविदास के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को वर्तमान समय में अपनाने की जरूरत है। इस दौरान कार्यक्रम में वार्ड 96 के पार्षद पति फखर इकबाल ने शिरकत की। अतिथियों ने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने संत रविदास के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को वर्तमान समय में अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अंगद प्रसाद, राम प्रसाद ने कहा कि संत रविदास के आदर्श हमें जात-पात से ऊपर उठकर समाज सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। वहीं मुख्य अतिथि फखर इकबाल ...