हरिद्वार, फरवरी 1 -- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व वाली सरकार संत शिरोमणि रविदास के सिद्धांत पर चल रही है। दलितों, शोषितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। रविदास जयंती पर स्वामी यतीश्वरानंद विभिन्न गांवों में रविदास मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। रविवार को उन्होंने इब्राहिमपुर, धनपुरा, इक्कड़ कलां, सुखरासा, झाबरी, सराय, बहादुरपुर जट, जमालपुर कलां, पुरुषोत्तम नगर, सुकरासा, अंबूवाला और भोगपुर के कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता, अरविंद कुमार, रमेश प्रधान, उप-ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, चौधरी सत्यकुमार, सौरव शर्मा, हरेंद्र प्रधान, दीपचंद, मंडल अध्यक्ष राकेश सैनी, बबलू राणा, धर्मवीर, सतीश प...