सहरसा, फरवरी 2 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।सदर अस्पताल मोड़ स्थित संत रविदास मंदिर में अवस्थित संत की प्रतिमा पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार,उप विकास आयुक्त गौरव कुमार,सिविल सर्जन सहित अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। महान संत के कृत्यों का स्मरण किया गया एवं उनके कार्यों से सीख लेने की सलाह दिया गया । वक्ताओं ने कहा कि रविदास उर्फ रैदास अपनी भक्ति आंदोलन के जरिए समाज के भेदभाव को दूर करने का संकल्प लिया था।आम जनमानस को मन की ताकत को समझाते हुए अपने दोहों के माध्यम से सीख दी।जो आज भी लोगों को जीवन जीने की सही दिशा प्रदान कर रही है।मौके पर मंदिर पुजारी विनो दास...