पलामू, फरवरी 14 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के संत मरियम स्कूल में शिक्षकों के व्यावसायिक उन्नयन एवं छात्रों के भविष्य को सुदृढ़ दिशा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय करियर मार्गदर्शन कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, रिसोर्स पर्सन चिंशु सिंह, राजू यादव तथा प्राचार्य कुमार आदर्श ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को वर्तमान समय की प्रतिस्पर्धात्मक चुनौतियों के अनुरूप करियर परामर्श की नई विधियों एवं रणनीतियों से अवगत कराना है। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन शिक्षकों को विद्यार्थियों की अभिरुचि पहचान, कैरियर विकल्पों की जानकारी, नई शिक्षा नीति के अनुरूप मार्गदर्शन तकनीक तथा उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी देंगे। कार्यक्र...