पीलीभीत, सितम्बर 21 -- बिलसंडा, संवाददाता। संत बाबा सुखदेव सिंह की याद में गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में विशाल समागम हुआ। पंजाब से आए सिख धर्म के प्रचारकों ने बाबा सुखदेव सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। दूर दराज से चलकर आई हुई संगत ने पंडाल में शोभायमान श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी को मत्था टेका। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में संत बाबा सुखदेव सिंह की याद में 42वां सालाना गुरमत समागम मनाया गया। बाबा सुखदेव सिंह ने अपने जीवन काल में अनेकों गुरुद्वारों का निर्माण कर सिख पंथ का प्रचार किया। संगत को गुरुनानक देव जी के सिद्धांतों पर चलने के लिए प्रेरित करने के साथ अमृत संचार कर लोगों का जीवन गुरु के साथ जोड़ा। पंजाब प्रांत से चलकर आए ढाढी जत्था भाई सतपाल सिंह ने संगत को परमात्मा के नाम से जुड़ने की अपील की। कहा कि आज का युवा गलत संग...