रांची, अप्रैल 30 -- रांची। संत फ्रांसिस हरमू के 10वीं में हर्षित सिंह और उत्कर्ष गांधी 98.8% अंक लेकर स्कूल टॉपर बने। 98.6% अंक लेकर नमन यशस्वी दूसरे और रिद्धि पोद्दार 97.4% के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वहीं, 12वीं के साइंस-कॉमर्स में टॉप 3 में छात्राएं रहीं। विज्ञान में प्रगति प्रिया ने 95.25% अंक प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर इशिता धीरेंद्र को 95%, तीसरे पर रिशिता धीरेंद्र को 94.25% अंक मिले। कॉमर्स में तेजस्विनी जोशी ने 93.5 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में टॉप किया है। माही जैन ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान सिद्धि अंग्रवाल ने प्राप्त किया। सिद्धि को 92.5 प्रतिशत अंक मिले। प्राचार्य फादर शाजी जोसफ ने सभी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...