रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज में बुधवार को संत फ्रांसिस जेवियर की याद में पर्व मनाया गया। कॉलेज के प्राध्यापकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और विद्यार्थियों ने पवित्र मिस्सा अनुष्ठान में भाग लिया। रांची प्रोविंस के प्रोविंशियल सह कॉलेज के चेयरमैन डॉ फादर अजीत कुमार खेस मुख्य अनुष्ठाता के तौर पर उपस्थित थे। उन्होंने मिस्सा बाद लोगों को संत फ्रांसिस जेवियर के संघर्ष व परिश्रमी जीवन के बारे में बताया। कहा कि वर्ष 1542 में ईश्वर के वचन का प्रसार करने के लिए वह भारत आए और मिशन पर कार्य करने लग गए। इस दौरान उन्होंने कई लोगों के जीवन के लिए निःस्वार्थ भावना से काम किया। फादर खेस ने संत फ्रांसिस जेवियर के गुणों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर रेक्टर डॉ फादर सुधीर मिंज, उप-प्राचार्य डॉ फादर अजय अरुण मिंज, र...