लातेहार, दिसम्बर 4 -- अपने जीवन में परिश्रम, सेवा-भाव और लक्ष्य के प्रति निष्ठा को अपनाएं: बिशप महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर उच्च विद्यालय गोठगांव में बुधवार को विद्यालय के संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पवित्र मिस्सा बलिदान के मुख्य अनुष्ठाता बिशप थियोडोर मास्कारेनस डाल्टनगंज धर्म प्रांत थे। उनके साथ फा संजय गिद्ध (पल्ली पुरोहित), फा अशोक नगेसिया, फा बलबीर टोप्पो, फा मनोरंजन कच्छप सहित अनेक पुरोहितगण मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रचार्या सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो, कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत पॉल कुजूर,प्रखंड प्रमुख कंचन कुजूर, विभिन्न धर्मबहनें, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए। पवित्र मिस्सा बलिदान के दौरान बिशप स्वामी ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि संत फ...