पलामू, सितम्बर 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संस्थान के संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज की अगुआई में कश्मीर से प्रारंभ हुई राष्ट्रव्यापी स्वर्वेद संदेश यात्रा शनिवार को पलामू पहुंची। शहर के आबादगंज स्थित गणेश लाल सरावगी स्मृति भवन परिसर में विहंगम योग समारोह सह ध्यान-साधना सत्र का आयोजन हुआ। समारोह में संत प्रवर ने भक्तजनों को स्वर्वेद कथा का रसपान कराते हुए कहा कि अपने भीतर की अनंत शक्ति का सच्चा ज्ञान आत्मबोध से ही संभव है। मन को साध लेने पर जीवन सरल और शांत हो जाता है, जबकि बाहर की लड़ाइयां भीतर की हार से जन्म लेती हैं। उन्होंने कहा कि विहंगम योग के प्रणेता सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज ने अपनी गहन साधना से स्वर्वेद जैसे अद्वितीय सद्ग्रंथ के माध्यम से मानवता को अमूल्य आध्यात्मिक मार्ग प्रदान किया। करीब दो घंटे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.