कोडरमा, फरवरी 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच स्थित संत पॉल पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 के विद्यार्थियों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार गुप्ता एवं प्रिंसिपल लवली कुमारी द्वारा किया गया। निदेशक राजेश कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 10 के आयुष राज, मासूम कुमार, भोला कुमार, साहिल अंसारी, खुशबू कुमारी, कुमारी दीपिका पांडे, पल्लवी कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक महेश कुमार, उमेश कुमार, धीरज कुमार, मुकेश कुमार, सोमित मुखर्जी, तिलक कुमार, प्रीती कुमारी, रजनी कुमारी, विमला कुमारी, अंजलि कुमारी, चाँदनी कु...