कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। निरंकारी मिशन ने हिरण्यवती नदी के करुणा सागर घाट सफाई अभियान चलाया। अभियान का मकसद जल स्रोतों का संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इससे निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण मिल सकेगा। जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की प्रेरणादायक शिक्षाओं को आत्मसात करते हुए वर्ष 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का शुभारंभ किया था। इस दिव्य पहल का उद्देश्य केवल जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण को मानव जीवन का अभिन्न अंग बनाने की सोच को विकसित करना है। नदियों, झीलों, तालाबों, कुओं और झरनों जैसे प्राकृतिक जल स्रोतों की स्वच्छता एवं संरक्षण को समर्पित इस महाअभियान ने अपने पहले दो चरणों में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की। इस...