फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद। संत निरंकारी पब्लिक स्कूल में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का स्नातक दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विकास गुसाईं सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई। नन्हे बच्चों को स्नातक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण, नाटक और योग प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने परियोजना प्रदर्शनी भी लगाई। अंत में प्रधानाचार्या और प्रबंधक ने सभी का धन्यवाद किया। ---- इनेलो के दबाव से बुजुर्गों की पेंशन दोबारा शुरू: रुपचंद लाम्बा फरीदाबाद। इनेलो जिलाध्यक्ष रुपचंद लाम्बा ने दावा किया है कि पार्टी के प्रयासों से बुजुर्गों की बंद सम्मान पेंशन फिर से शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार ने हजारों बुज...