घाटशिला, दिसम्बर 24 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में मंगलवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य डॉ श्रीनिबास मिश्र, प्रशासक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, शिक्षक प्रभारी अनूप कुमार पटनायक, शैक्षणिक प्रभारी एस आर दत्ता समेत समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर कक्षा तीसरी से कक्षा पांचवी तक के बच्चों ने यीशु के जन्म को नाट्य रूप में बड़े ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही क्रिसमस से संबंधित गीत व नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति स्कूल कॉयर ग्रुप द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन कक्षा नौवीं की छात्रा श्रुति अग्रवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...